एनआर स्कूल के 60 विद्यार्थियों ने जानी मशीनों की तकनीक
Updated at : 20 Dec 2017 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

इंडो डेनिस टूल रूम का किया औद्योगिक भ्रमण सरायकेला : नृपराज राजकीय प्लस टू उवि में कौशल विकास के तहत व्यावासियक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को गम्हरिया स्थित इंडो डेनिश टूल रूम का औद्योगिक भ्रमण किया. स्कूल में आइटी व आइटीईएस के व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत कक्षा नौ के 25 व […]
विज्ञापन
इंडो डेनिस टूल रूम का किया औद्योगिक भ्रमण
सरायकेला : नृपराज राजकीय प्लस टू उवि में कौशल विकास के तहत व्यावासियक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को गम्हरिया स्थित इंडो डेनिश टूल रूम का औद्योगिक भ्रमण किया. स्कूल में आइटी व आइटीईएस के व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत कक्षा नौ के 25 व दशम के 35 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उक्त सभी को मंगलवार के दिन औद्योगिक भ्रमण के तहत इंडो डेनिश टूल रूम के विभिन्न व्यावसायिक वर्गों का भ्रमण कराया गया.
इस के क्रम में इंडो डेनिश टूल रूम के प्रशिक्षण प्रबंधक रतन दासगुप्ता ने छात्र-छात्राओं को सीएनसी समेत अन्य मशीनों की तकनीक पर विस्तार से जानकारी देते हुए उसके क्रियाकलापों की जानकारी दी. ज्ञात हो कि स्कूल में आरएसएसए के तहत सेंटम वर्क स्किल मीडिया लिमिटेड द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मौके पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अंबिका प्रधान, मुरारी प्रसाद सिंह,डॉ सपना मिश्रा, सुजाता मालाकार, राकेश कुमार व मनीषा समेत कई अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




