जांच में खानापूर्ति हुई, संवेदक पर प्राथमिकी हो

सरायकेला : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा कुचाई प्रखंड के दुरुसाई से वाया छोटा चाकड़ी बंदोलहर तक सड़क के निर्माण में अनियमितता हुई है. इसकी शिकायत के बाद गठित जांच समिति ने भी स्थल जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की. कुचाई जिप सदस्य झिंगी हेंब्रम ने […]
सरायकेला : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा कुचाई प्रखंड के दुरुसाई से वाया छोटा चाकड़ी बंदोलहर तक सड़क के निर्माण में अनियमितता हुई है. इसकी शिकायत के बाद गठित जांच समिति ने भी स्थल जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की. कुचाई जिप सदस्य झिंगी हेंब्रम ने मंगलवार को इस मामले में संबंधित विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी व संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज कराने व संवेदक को काली सूची में डालने की मांग को लेकर उपायुक्त छवि रंजन को ज्ञापन सौंपा.
श्रीमती हेंब्रम ने कहा कि सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनियमितता व गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को लेकर कुचाई की जिला परिषद सदस्य झींगी हेंब्रम व ग्रामीणों ने 17 अक्टूबर को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की. इसके बाद उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के ईई के नेतृत्व में जांच समिति बनाकर सड़क निर्माण की स्थल जांच करायी. जांच समिति ने मुखिया व जिप सदस्या की उपस्थिति में 18 नवंबर को सड़क निर्माण की स्थल जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




