सीजेएम को अपशब्द कहने वाला दूसरा अपराधी पकड़ाया
Updated at : 17 Dec 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा. करमाटांड़ से धराया आरोपी, पुलिस को दी गयी सूचना चरकू ने एटीएम का नंबर नहीं बताने पर सीजेएम से किया था अपशब्द सरायकेला/जामताड़ा : सरायकेला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) को फोन पर अपशब्द करने वाला करमाटांड़ स्थित सियाटांड़ गांव के साइबर अपराधी चरकू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. करमाटांड़ पुलिस […]
विज्ञापन
जामताड़ा. करमाटांड़ से धराया आरोपी, पुलिस को दी गयी सूचना
चरकू ने एटीएम का नंबर नहीं बताने पर सीजेएम से किया था अपशब्द
सरायकेला/जामताड़ा : सरायकेला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) को फोन पर अपशब्द करने वाला करमाटांड़ स्थित सियाटांड़ गांव के साइबर अपराधी चरकू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. करमाटांड़ पुलिस ने इसकी सूचना सरायकेला पुलिस को दे दी है.
पिछले दिनों चरकू के एक साथी धीरेन मंडल को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अपने साथ ले गयी थी. दूसरा अपराधी चरकू मंडल फरार था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि इन साइबर अपराधियों ने सरायकेला के न्यायिक दंडाधिकारी से एटीएम संबंधी जानकारी मांगी, उन्होंने जानकारी नहीं दी तो उन लोगों ने सीजेएम से अशब्द का प्रयोग किया. मामले में सीजेएम ने सरायकेला थाना में मामला दर्ज करवाया था.
इस संबंध में दूसरे साइबर अपराधी को सरायकेला लाया जायेगा, इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा. इस मामले में एक और अपराधी की तलाश जारी है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
चंदन कुमार सिन्हा, एसपी
दो दिन पहले भी हुई थी एक की गिरफ्तारी
दो दिन पूर्व सरायकेला पुलिस ने साइबर अपराधी की तलाश में सियाटांड़ ग्राम में छापेमारी अभियान चलाया था. इसमें धीरेन तुरी पिता रामू तुरी को गिरफ्तार किया गया था. धीरन पर सरायकेला सीजीएम को फोन कर उनके अकाउंट संबंधित सारे दस्तावेज एवं डिटेल्स मांगने, अपशब्द का प्रयोग करने की शिकायत दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




