सरायकेला : सीसीटीवी कैमरों से होगी जेल की निगरानी

सरायकेला : सरायकेला जेल के बाहर एवं अंदर, सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके. इस व्यवस्था से लैस होने के बाद जेल की बाहर से सुरक्षा के साथ ही मुलाकातियों पर भी पैनी नजर रखी जा सकेगी. कारा सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी छवि रंजन […]
सरायकेला : सरायकेला जेल के बाहर एवं अंदर, सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके. इस व्यवस्था से लैस होने के बाद जेल की बाहर से सुरक्षा के साथ ही मुलाकातियों पर भी पैनी नजर रखी जा सकेगी. कारा सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी छवि रंजन ने उक्त आशय के निर्देश दिये. बैठक में डीसी ने जेल में बंद सभी कैदियों की शत प्रतिशत ई मुलाकात सुनिश्चित कराने, मुलाकाती कक्ष के बाहर व अंदर दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने, जेल के बहारी छोर को भी कैमरे के दायरे में लाने सहित अन्य कई निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




