पटना में 100, 200 और 500 के नकली नोटों का जखीरा बरामद, पुलिस ने 4 को दबोचा, EOU करेगी जांच
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
Patna Fake Currency: पटना के अगमकुंआ इलाके में पुलिस ने जाली नोटों के बड़े गिरोह का खुलासा किया है. चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले पर सिटी एसपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Patna Fake Currency: पटना के अगमकुंआ थाना इलाके में पुलिस ने जाली नोटों की खेप के साथ चार युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है. इनके पास से 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं. इनकी कुल कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं. इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाला नाम राणा लॉ का है.
आपके शहर में
हर एंगल से जांच जारी
राणा इटली में रहकर बैचलर ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) की पढ़ाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि वहां किसी मारपीट के मामले के बाद वह दुबई गया और फिर भारत लौट आया. भारत आने के बाद वह जाली नोटों के इस काले कारोबार में शामिल हो गया. चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस युवक का संबंध एक राजनीतिक दल से भी बताया जा रहा है. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस धंधे को किसी राजनीतिक संरक्षण का साथ मिला हुआ था.
यूपी से जुड़ा है तार
सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि जाली नोटों की छपाई यूपी में होती थी और वहां से खेप बिहार भेजी जाती थी. पुलिस को यूपी में नोटों की प्रिंटिंग होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. गिरफ्तार युवकों में नालंदा का भी एक शख्स शामिल है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
खंगाला जा था अपराधिक इतिहास
पटना पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और उत्तर प्रदेश पुलिस से भी तालमेल बिठाया जा रहा है ताकि इस सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके. पुलिस का कहना है कि यह केवल एक खेप नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए