हेल्दी बेबी शो में 36 बच्चे पुरस्कृत

Updated at : 08 Oct 2017 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
हेल्दी बेबी शो में 36 बच्चे पुरस्कृत

कृष्णापुर. टाटा स्टील के फैमली इनिसिएटीव फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम खरसावां : खरसावां के कृष्णापुर पंचायत सचिवालय में टाटा स्टील के फैमिली इनिसिएटिव फाउंडेशन (मानकी प्रोजेक्ट) की ओर से शनिवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि खरसावां सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसएल मार्डी, कृष्णापुर मुखिया दशरथ सोय, संस्थान के चिकित्सक […]

विज्ञापन

कृष्णापुर. टाटा स्टील के फैमली इनिसिएटीव फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम

खरसावां : खरसावां के कृष्णापुर पंचायत सचिवालय में टाटा स्टील के फैमिली इनिसिएटिव फाउंडेशन (मानकी प्रोजेक्ट) की ओर से शनिवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि खरसावां सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसएल मार्डी, कृष्णापुर मुखिया दशरथ सोय, संस्थान के चिकित्सक डॉ जुमनु कलशी, डॉ रीता हेलेन लकड़ा आदि उपस्थित थे.
डॉ एसएल मार्डी ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे से स्वस्थ भारत का सपना पूरा हो सकता है. बेबी शो में कुल 155 बच्चों ने भाग लिया. सभी का वजन, स्वास्थ्य व टीकाकरण की जांच की गयी. कुल छह समूहों के 36 शिशुओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मानसी परियोजना के समन्वयक नंदन साहू, अंजनी कच्छप, राकेश उरांव, हरिहर मदीना, सालही मुर्मू, मंटू महतो, सीएचसी के संदीप कुमार, रमेश गोप आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola