आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

सरायकेला : झारखंड राज्य आंगनबाडी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समाधान की मांग की. सेविकाएं संघ के जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा महतो के नेतृत्व में सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली के रूप में समाहरणालय पहुंचीं […]
सरायकेला : झारखंड राज्य आंगनबाडी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समाधान की मांग की. सेविकाएं संघ के जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा महतो के नेतृत्व में सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली के रूप में समाहरणालय पहुंचीं तथा वहां प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती महतो ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगें जायज हैं, सरकार उनका समाधान करे. आंगनबाड़ी सेविकाएं विपरीत परिस्थिति में भी सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाने में कड़ी का काम करती हैं, इसके बावजूद सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. मौके पर जिला सचिव सोमा दां संग 8 प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविका – सहायिकाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




