दो माह की बच्ची को डेढ़ किलो का ट्यूमर
Updated at : 09 Aug 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने इलाज के लिए पूर्व विधायक व सीएस से मांगा सहयोग खरसावां : कुचाई प्रखंड के जामदा (तोड़ांगडीह) गांव की दो माह की एक बच्ची करीब डेढ़ किलो का ट्यूमर ढो रही है. पटेल महतो की दो माह की पुत्री को कमर के ऊपर बड़े आकार का ट्यूमर हो गया है. पटेल […]
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने इलाज के लिए पूर्व विधायक व सीएस से मांगा सहयोग
खरसावां : कुचाई प्रखंड के जामदा (तोड़ांगडीह) गांव की दो माह की एक बच्ची करीब डेढ़ किलो का ट्यूमर ढो रही है. पटेल महतो की दो माह की पुत्री को कमर के ऊपर बड़े आकार का ट्यूमर हो गया है. पटेल महतो ने बताया कि उनती बच्ची को जन्म के एक-डेढ़ सप्ताह बाद ही ट्यूमर निकल आया जो धीरे धीरे बढ़ने लगा. अब ट्यूमर का वजन करीब डेढ़ किलो के आस पास है.
ट्यूमर के ऑपरेशन में करीब दो लाख के आस पास खर्च होगा. बच्ची का इलाज कराने में आर्थिक कमजोरी बाधा बन रही है. बच्ची के पिता पटेल महतो सरकारी स्तर पर इलाज कराने के लिए पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के घर गये. उन्होंने बच्ची को जिला के सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा के पास ले जाकर उसकी जांच कराई तथा मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत इलाज के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की. जमशेदपुर के कांतिलाल अस्पताल में बच्ची के ट्यूमर की जांच करायी गयी है. इलाज व ट्यूमर के ऑपरेशन में होने वाले खर्च का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




