रक्षा बंधन कल, बाजार में सजी राखी की दुकानें

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जायेगा. पंचांग के अनुसार इस बार रक्षा बंधन का त्योहार सिर्फ दो घंटे के लिए मनाया जायेगा. रक्षा बंधन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं. पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियां बाजार […]
खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जायेगा. पंचांग के अनुसार इस बार रक्षा बंधन का त्योहार सिर्फ दो घंटे के लिए मनाया जायेगा. रक्षा बंधन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं. पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं. पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक की राखियों की मांग सबसे अधिक है. चांदी का कोट की हुई राखी भी बाजार में उपलब्ध है. इसकी कीमत ढाई से तीन हजार के आसपास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




