दीवार से टकराया पिकअप वैन, आठ मजदूर घायल

Updated at : 12 Jun 2017 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
दीवार से टकराया पिकअप वैन, आठ मजदूर घायल

राजनगर. हेंसल मुख्य मार्ग की घटना, चालक की लग गयी थी आंख सभी हल्दीपोखर नवदीप नगर के रहने वाले बारात में लाइट ढोने के लिए राजनगर के खिरी से नुआगढ़ गये थे मजदूर रविवार को लौटने के दौरान घटी घटना घटना के बाद से ड्राइवर फरार पोटका : हाता-राजनगर मार्ग पर हेंसल में एक पिकअप […]

विज्ञापन

राजनगर. हेंसल मुख्य मार्ग की घटना, चालक की लग गयी थी आंख

सभी हल्दीपोखर नवदीप नगर के रहने वाले
बारात में लाइट ढोने के लिए राजनगर के खिरी से नुआगढ़ गये थे मजदूर
रविवार को लौटने के दौरान घटी घटना
घटना के बाद से ड्राइवर फरार
पोटका : हाता-राजनगर मार्ग पर हेंसल में एक पिकअप वैन अनियंत्रित हो कर दीवार से जा टकराया, जिससे उस पर सवार आठ मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों का हेंसल स्थित निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार हल्दीपोखर नवदीप नगर के छह महिला समेत आठ मजदूर बारात में लाइट ढोने के लिए राजनगर के खिरी से नुआगढ़ गये थे. रविवार सुबह पिकअप वैन (जेएच 05 एसी-7320) से लौट रहे थे.
इस दौरान हेंसल मुख्य मार्ग पर वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार जा टकराया, जिससे सभी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हेंसल स्थित प्रिया हेल्थ केयर ले जाया गया. घायलों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय ड्राइवर की आंख लग गयी, जिससे यह घटना घटी. घटना के बाद से ड्राइवर फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola