ePaper

झारखंड से बिहार भेजी जा रही 7 लाख की 70 पेटी विदेशी शराब जब्त, होली में खपाने की थी तैयारी

Updated at : 05 Mar 2024 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
शराब की फाइल फोटो

शराब की फाइल फोटो

Jharkhand News : झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन में छिपाकर भारी मात्रा में बिहार भेजी जा रही करीब 70 पेटी विदेशी शराब जब्त की है.

विज्ञापन

Jharkhand News : पतना (साहिबगंज), सोनू कुमार : झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन में छिपाकर भारी मात्रा में बिहार भेजी जा रही करीब 70 पेटी विदेशी शराब जब्त की है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है. शराब की इस खेप को होली में बिहार में खपाया जाना था.

लाइन होटल के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उक्त मामले में पुलिस ने बरहरवा दिग्घी के एक लाइन होटल संचालक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, साहिबगंज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने रविवार (3 मार्च) की अहले सुबह करीब 3 बजे रांगा थाना क्षेत्र के दिग्गी-शर्मापुर के समीप जांच अभियान चलाया.

पिकअप वैन में सिंचाई केबल पाइप के नीचे छिपाकर रखी थी शराब

इस दौरान सिंचाई केबल पाइप ले जा रहे एक पिकअप वैन को पुलिस ने रोककर बारीकी से उसकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस को पाइप के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने रांगा थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित अरविंद लाइन होटल के संचालक अरविंद गुप्ता को हिरासत में ले लिया और पिकअप वैन सहित शराब को जब्त कर थाने ले आई.

Also Read : साहिबगंज में शराब दुकानदार कर रहे मनमानी, निर्धारित दर से अधिक की हो रही वसूली

40 बंडल केबल पाइप के नीचे मिली 70 पेटी शराब

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 70 पेटी शराब जब्त की गई है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए के आसपास है. शराब माफिया करीब 40 बंडल केबल पाइप के नीचे शराब छुपाकर बिहार के विभिन्न जिलों में खपाने के लिए ले जा रहे थे. इस मामले में अरविंद गुप्ता को हिरासत में लिया गया है. जांच के क्रम में वाहन चालक मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बंगाल के रास्ते पंजाब से लाई गई थी, गंगा के रास्ते ले जाना था बिहार

सूत्रों के अनुसार, जब्त शराब पंजाब से लाई गई थी. पश्चिम बंगाल के रास्ते शराब को झारखंड पहुंचाया गया. इस शराब को साहिबगंज में गंगा के रास्ते पूर्णिया और कटिहार जिले में शराब तस्करों तक पहुंचाने की योजना थी. भारी मात्रा में बरामद शराब देखकर पुलिस के होश उड़ गये.

Also Read : VIDEO: साहिबगंज डीएसपी के हजारीबाग आवास पर ईडी का छापा, दो गाड़ियों से पहुंची टीम

कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही साहिबगंज पुलिस

पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी. पुलिस ने अब तक कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरविंद गुप्ता पहले भी अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन