World Indigenous Day: जल-जंगल-जमीन के संरक्षण को लेकर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
रैली में शामिल छात्र संगठन के लिए | Prabhat Khabar Network
विश्व आदिवासी दिवस पर साहिबगंज कॉलेज के छात्रों ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए भव्य जागरूकता रैली निकाली। जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी।
World Indigenous Day:: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को साहिबगंज कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को लेकर भव्य जागरूकता रैली निकाली. छात्र नायक अमित हांसदा और छात्र सचिव बाबू धन सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे और अपने अधिकारों व विरासत की रक्षा का संदेश दिया. रैली साहिबगंज कॉलेज से शुरू होकर स्टेशन रोड, पटेल चौक, गांधी चौक होते हुए चैती दुर्गा और पूर्वी फाटक से वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई. इस दौरान पूरा क्षेत्र आदिवासी जयघोष और संस्कृति के रंगों में डूबा रहा.
झारखंड की संस्कृति पर गोष्ठी
रैली के बाद कॉलेज परिसर में दिनभर झारखंड की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की पहचान और अधिकारों पर चर्चा की. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की लोक कला और परंपराओं को जीवंत रूप देने वाली प्रस्तुतियां दी गईं, जो आदिवासी अस्मिता और गौरव का प्रतीक रहीं. आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ना और सामूहिक चेतना को मजबूत करना था.
छात्र नायक और पूर्व पदाधिकारियों की रही अगुवाई
इस ऐतिहासिक रैली की अगुवाई वर्तमान छात्र नायक अमित हांसदा और छात्र सचिव बाबू धन सोरेन ने की. इसके अलावा पूर्व छात्र नायक मनोहर टुडू, विनोद मुर्मू, अजय टुडू, मसी टुडू और शाहिद समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं रैली और कार्यक्रम में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- न्याय मिलेगा, दोषियों को कठोर सजा मिलेगी
महत्वपूर्ण हाइलाइट्स
- विश्व आदिवासी दिवस पर साहिबगंज कॉलेज से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई
- रैली का नेतृत्व छात्र नायक अमित हांसदा और छात्र सचिव बाबू धन सोरेन ने किया.
- रैली स्टेशन रोड, पटेल चौक, गांधी चौक, चैती दुर्गा और पूर्वी फाटक से होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई.
- जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए युवाओं ने सड़कों पर नारेबाजी की.
- रैली के बाद झारखंड की संस्कृति पर गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें: World Indigenous Day: साहिबगंज में 0 से 6 साल तक के 55022 बच्चे, एसटी के 3,08,343 और आदिम जनजाति के 35717 छात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










