Sahibganj News: पतंग निकालने गया था पेड़ पर, हाइटेंशन तार ने ले ली किशोर की जान, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज के राजमहल में पतंग निकालने पेड़ पर चढ़े किशोर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल( शत्रुधन हजारी): रविवार को राजमहल थाना क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित मटियाल गांव में पेड़ पर फंसी पतंग निकालने गया किशोर हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा. परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोगों ने बिजली विभाग से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है.

अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित किया मृत, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत समीउल को राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ उदय टुडू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर राजमहल थाना के एसआइ एसके तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

सूचना मिलते ही पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद, जतायी संवेदना

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मो. केताबुद्दीन शेख और वार्ड पार्षद राजू सरकार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. दोनों जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की.

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग, बिजली तारों की स्थिति पर जतायी चिंता

हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि हाइटेंशन का बिजली तार पेड़ के काफी समीप से गुजर रहा है, जिससे आसपास रहने वालों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है. उन्होंने बिजली विभाग से तारों की स्थिति की तत्काल जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना दोबारा न हो. मासूम की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

महत्वपूर्ण हाइलाइट्स

- राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल गांव में रविवार को पतंग निकालने गए 15 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई.- मृतक की पहचान मटियाल निवासी मुख्तार शेख के पुत्र समीउल शेख के रूप में हुई है.

- राजमहल अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ उदय टुडू ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित किया.- नगर पंचायत अध्यक्ष मो. केताबुद्दीन शेख और वार्ड पार्षद राजू सरकार ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

- स्थानीय लोगों ने पेड़ के करीब से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग बिजली विभाग से की है.

विज्ञापन
सुमन सौरभ

लेखक के बारे में

By सुमन सौरभ

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola