झामुमो कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन को दी जीत की बधाई

Updated at : 04 Jun 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन को दी जीत की बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा उप चुनाव में 26483 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिलीप वर्मा को हराया है.

विज्ञापन

पतना/बरहेट. बरहेट विधायक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा उप चुनाव में 26483 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिलीप वर्मा को हराया है. कल्पना मुर्मू सोरेन की जीत पर बरहेट विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते उन्हें बधाई दी है. झामुमो कार्यकर्ता सुरेश टुडू, गुरु हेंब्रम, संजय गोस्वामी, मो शहबाज, महेश साहा, राजू यादव, जितेंद्र यादव, बिरजू सोरेन, समीर दास, वसीम अकरम, शमशेर मोमिन, इस्लाम शेख, दिनेश कर्मकार, राजेश यादव के अलावा बरहेट के कार्यकर्ता संजीव सामू हेंब्रम, राजाराम मरांडी, मुजीबुर रहमान, समदा सोरेन, देवीलाल तुरी, सुनील सोरेन, मजीतुल्लाह अंसारी, शाम हेंब्रम, कौशर अंसारी, समशूल अंसारी समेत अन्य ने बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरहेट विधायक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल भेजने का नतीजा है कि भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है. विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का बुरा हश्र करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola