कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनायी गांधी व शास्त्री की जयंती

साहिबगंज (फाइल फोटो)
नगर क्षेत्र के राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडु के नेतृत्व में मनायी गयी.
बरहरवा. नगर क्षेत्र के राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडु के नेतृत्व में मनायी गयी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से गांधी व शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रंजीत टुडु ने कहा कि बापू की सादगी, त्याग और अदम्य साहस ने भारत को नयी दिशा दी. गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन का स्वरूप दिया. वहीं, शास्त्री सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मो नसीरुद्दीन, भोलानाथ महतो, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, शरीक रब्बानी, अहमद, आलमगीर मंसूरी, अजीत कुमार रॉय, राजवीर सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




