महिला का फंदे से लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

महिला का फंदे से लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना पुलिस ने बल्लभपुर के एक मकान से 22 वर्षीय विवाहिता शाहीदा खातून का फंदे से लटका शव बरामद किया गया. वह और उसका पति, चांचकी निवासी सईबुल शेख, कुछ दिन पहले ही किराये के मकान में रहने आये थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. शाहीदा पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के आदित्यपुर की मूल निवासी थी. उसकी मां ने पुलिस को बताया कि सईबुल की यह दूसरी शादी थी और वह शाहीदा को प्रताड़ित करता था. एसआइ दिलीप बास्की ने बताया कि घटना के वक्त महिला अकेली थी और घटना की जानकारी पड़ोसियों और परिजनों से मिली. पति अभी तक लापता है. परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola