तालझारी में कुल 3460 पेंशन के लाभुक, सभी पंचायतों में होगी सोशल ऑडिट : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
तालझारी में कुल 3460 पेंशन के लाभुक, सभी पंचायतों में होगी सोशल ऑडिट : बीडीओ

पंचायतवार पेंशनधारियों का सत्यापन किया जाना है.

विज्ञापन

तालझारी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के सामाजिक उन्मुखीकरण को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने की. मौके पर पर बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने प्रखंड के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया और जेएसएलपीएस के सदस्यों को केंद्र प्रायोजित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर आवश्यक जानकारी दी. बताया कि प्रखंड अंतर्गत कुल 3460 पेंशन के लाभुक हैं. जिनका सोशल ऑडिट सभी पंचायत में किया जाना है. यह 8 से 23 सितंबर तक संबंधित पंचायतवार पेंशनधारियों का सत्यापन किया जाना है. आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा 30 अगस्त से अपने-अपने पंचायत में पेंशनधारियों के बीच एनएसएपी पर्ची का वितरण करना है. साथ ही कहा कि सत्यापन के दौरान सभी पेंशनधारियों को अपने साथ में आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ पंचायत सचिवालय में उपस्थित होना आवश्यक है. सत्यापन नहीं होने की स्थिति में आने वाले समय में पेंशन बंद हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी परमेश्वर किस्कू, लिपिक मनोज शर्मा, पंचायत सचिव रोजगार सेवक आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, मुखिया एवं अनुसेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola