नवोदय विद्यालय ने आठ विकेट से जीता मैच

Updated:
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय ने आठ विकेट से जीता मैच

अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग :

विज्ञापन

साहिबगंज ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत शनिवार को संत जेवियर स्कूल बी बनाम नवोदय विद्यालय के बीच मैच खेला गया. संत जेवियर स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए. अमित राज ने 77, आदित्य ज्ञान ने 40 रन की पारी खेली. नवोदय विद्यालय के गेंदबाज साहिल राज ने 3 विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवोदय विद्यालय की टीम ने 17.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना कर 8 विकेट से मैच जीत लिया. मोनू ने 14, सोनू ने 71 व धीरज ने नाबाद 53 रन की पारी खेली. संत जेवियर के गेंदबाज अभिज्ञान व आदित्य ने एक-एक विकेट लिया. नवोदय विद्यालय के खिलाड़ी सोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के पीटी शिक्षक उत्तम कुमार ने सोनू कुमार को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग चंदन यादव व श्याम रंजन तिवारी एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया. टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 30 नवंबर को संत जोसेफ एकेडमी बनाम संत जेवियर स्कूल ए के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola