अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग में बालिकाओं ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन
अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग में बालिकाओं ने दिखाया दम

साहिबगंज में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग में 203 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

साहिबगंज. खेल एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में तथा झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन, रांची के मार्गदर्शन में साहिबगंज जिला साइक्लिंग संघ की ओर से गुरुवार को अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले की 203 बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी साइक्लिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता का आयोजन सुबह छह बजे सिदो-कान्हू स्टेडियम से समाहरणालय परिसर रोड तक किया गया. बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन वर्गों अंडर-14 बालिका, जूनियर बालिका (अंडर-18) एवं सीनियर महिला ओपन की स्पर्धाएं आयोजित की गयी.

प्रतियोगिता का शुभारंभ सार्जेंट मेजर रोहित कुमार दुबे एवं झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. आयोजन को सफल बनाने में जिला साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही.

इस मौके पर झारखंड साइक्लिंग संघ के सचिव निमाई चौधरी, संघ के कोषाध्यक्ष श्रवण मंडल, अमन कुमार, मिथुन कुमार, अल्का कुमारी, भुवन कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, खेल शिक्षक बिरेंद्र कुमार साह, सोनेलाल मंडल, अनिल कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह समेत पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

परिणाम : सीनियर ओपन महिला प्रथम - क्रांति कुमारी द्वितीय - निधि हांसदा तृतीय - हीरा हेंब्रम बालिका अंडर 18 वर्ष प्रथम - सोनम कुमारी द्वितीय - राधिका कुमारी तृतीय - श्रुति कुमारी बालिका अंडर 14 वर्ष प्रथम - लक्ष्मी कुमारी द्वितीय - अंजलि कुमारी तृतीय - प्रतिज्ञा कुमारी


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola