अब AI से होगी अपराधियों की तलाश...तीनपहाड़ थाना में स्मार्ट पुलिसिंग की पाठशाला
प्रशिक्षण के दौरान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी | Prabhat Khabar Network
तीनपहाड़ थाना में स्मार्ट पुलिसिंग की पहल शुरू हो गई है. अपराध नियंत्रण के लिए AI, डिजिटल टूल्स और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है. पुलिस जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
प्रतिनिधि, राजमहल. तीनपहाड़ थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी गौरव भगत ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को स्मार्ट पुलिसिंग की जानकारी दी. अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया. थाना प्रभारी ने स्मार्ट पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए पुलिसकर्मियों को बदलते दौर के अनुरूप कार्यशैली अपनाने की बात कही.
आपके शहर में
अपराध जांच में एआई और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल
थाना प्रभारी गौरव भगत ने कहा कि अपराधियों की पहचान और मामलों की जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत आधुनिक डिजिटल टूल्स का उपयोग किया जाना चाहिए. तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से अपराध की जांच को अधिक प्रभावी और तेज बनाया जा सकता है. उन्होंने पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लगातार अपडेट रहने की सलाह दी.
शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, व्यवहार में दिखे संवेदनशीलता
उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों पर बिना देरी किए कार्रवाई करना स्मार्ट पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है. पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक, संवेदनशील और जवाबदेह होना जरूरी है. आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया.
साइबर अपराध से निपटने में तकनीकी दक्षता जरूरी
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिसकर्मियों को आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों और डिजिटल डेटा की जानकारी रखने की आवश्यकता बतायी गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की जरूरत है.
सोशल मीडिया से भी जुड़ेगी पुलिस
थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से जुड़ने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग लोगों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने और उनकी शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से त्वरित रूप से प्राप्त कर समाधान करने में किया जा सकता है. इससे पुलिस और जनता के बीच संवाद और बेहतर होगा.
मौके पर एसआई नारद गहलोत, एएसआई उमेश उपाध्याय, राजेश राम, ललन रजवार सहित अन्य थाना कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए