साहिबगंज में खिड़की तोड़ स्कूल में घुसे चोर... दो पंखे और वायरिंग ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी स्थित एक स्कूल में चोरों ने रात के अंधेरे में खिड़की तोड़कर धावा बोल दिया. चोर स्कूल के अंदर से दो पंखे और वायरिंग का तार चुराकर फरार हो गए. घटना की जानकारी सुबह स्कूल खुलने पर हुई.

विज्ञापन

गुड्डू रजक, मंडरो/साहिबगंज. मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी स्थित गांधी आदर्श उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात के समय खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर विद्यालय के अंदर प्रवेश कर दो पंखे और वायरिंग में लगाया गया तार चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी शनिवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिड़की और वेंटिलेटर टूटा मिला

विद्यालय के शिक्षक प्रेमशंकर जायसवाल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय में पठन-पाठन बंद था. शनिवार सुबह जब विद्यालय का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया, तो वेंटिलेटर और खिड़की टूटी हुई मिली. इससे विद्यालय में चोरी की आशंका हुई.

इसके बाद विद्यालय के विभिन्न कमरों की जांच की गयी. जांच के दौरान दो पंखे और वायरिंग किया हुआ तार गायब मिला. आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात चोरों ने रात के समय खिड़की तोड़कर विद्यालय में प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया.

थाने में दिया जाएगा लिखित आवेदन

शिक्षक प्रेमशंकर जायसवाल ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर मिर्जाचौकी थाना में लिखित आवेदन दिया जाएगा. उन्होंने पुलिस से अज्ञात चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. विद्यालय में चोरी की घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola