दूधकोल-कन्हैया स्थान सड़क पर पानी ही पानी... आवागमन ठप,सैकड़ों लोग परेशान
बारिश का बाद हुआ जलजमाव | Prabhat Khabar Network
तालझारी प्रखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.दूधकोल गांव के पास ग्रामीण सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं.
प्रतिनिधि, तालझारी. रुक-रुककर हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने लगा है. खेत-खलिहान में बारिश का पानी भर गया है. वहीं, दूधकोल गांव से कन्हैया स्थान गांव तक जाने वाली ग्रामीण सड़क पर दूधकोल गांव के समीप बारिश का पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
सड़क पर पानी भरने से लोगों की बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि दूधकोल से कन्हैया स्थान जाने वाली इस ग्रामीण सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है. यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस सड़क से आवागमन करने पर कन्हैया स्थान की ओर जाने में लोगों के समय की भी बचत होती है.
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश का पानी सड़क पर प्रवेश कर जाने के बाद से इस मार्ग पर पैदल और दोपहिया वाहनों से आवागमन मुश्किल हो गया है. सड़क पर पानी अधिक जमा होने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.
जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क पर जमा बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी, तो लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है. सड़क का आवागमन सामान्य होने से आसपास के गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए