इंटरसिटी एक्सप्रेस से दो बंदूक और पांच कारतूस जब्त

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कार्रवाई. जांच के दौरान आरपीएफ ने लावारिस थैला किया बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन

साहिबगंज. विजयादशमी के मौके पर जहां एक ओर श्रद्धालु पूजा के दौरान रेल यात्रा का सहारा ले रहे थे, वहीं इसी भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व अवैध हथियारों की तस्करी की फिराक में थे. लेकिन मिर्जाचौकी स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से बड़ी घटना टल गयी. मालदा रेलखंड के मिर्जाचौकी स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मालदा-किउल इंटरसिटी ट्रेन की नियमित जांच के दौरान आरपीएफ ने एक लावारिस थैला बरामद किया. जांच के क्रम में थैले से दो नाली बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये. इस कार्रवाई में आरपीएफ के हेमंत कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे. पूछताछ व जांच के बाद प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही थी और पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस को संदेह है कि हथियार किसी गंतव्य पर पहुंचाये जाने थे, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से अपराधी सफल नहीं हो सका. बरामद हथियारों को जीआरपी को सौंप दिया गया, जहां इस संबंध में कांड संख्या 33/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जीआरपी थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आये और इन्हें कहां भेजा जाना था. इस घटना से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की गतिविधियां सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की सजगता के कारण अपराधियों के मंसूबे लगातार विफल हो रहे हैं. यह आम जनता की सुरक्षा के लिहाज से राहत की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola