उधवा चौक में ट्रक फंसने से घंटों जाम, यातायात बाधित

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 03 Jun 2025 6:15 PM

विज्ञापन

उधवा चौक में ट्रक फंसने से घंटों जाम, यातायात बाधित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा. उधवा चौक स्थित मुख्य सड़क पर कच्ची दलदल में दो ट्रक फंस जाने से घंटों जाम लगा रहा. इससे लोगों को यातायात में काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार, उधवा चौक से राजमहल जाने वाली मुख्य पथ पर फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. जाम स्थल पर कुछ दिन पहले मिट्टी और डस्ट डाला गया था, लेकिन बीते दिन बारिश होने के कारण वह स्थान दलदल में बदल गया. मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो मालवाहक ट्रक दलदल में फंस गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया. घंटों तक जाम रहने के बाद कंपनी द्वारा जेसीबी की सहायता से ट्रकों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. खबर लिखे जाने तक दोनों ट्रक फंसे हुए थे और काफी मशक्कत के बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola