महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
बरहरवा. नगर के हाटपाड़ा स्थित महेंद्र अतिथिशाला में रविवार को जेएसएलपीएस (पलाश) के तहत रामनगर और कोटालपोखर क्लस्टर की सक्रिय महिलाओं के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण हुआ. बीपीएम फैज आलम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने छूटी हुई दीदियों को सखी मंडल से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही. प्रशिक्षक बीएपी पवन कुमार ने सक्रिय महिलाओं की जिम्मेदारियों और सखी मंडल के खाते की जानकारी दी. मौके पर पीआरपी पुष्पा हेंब्रम सहित कई महिलाएं मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




