नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-17 में भाग लेने जिले से छह एथलीट लखनऊ पहुंचे

Updated:
विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-17 में भाग लेने जिले से छह एथलीट लखनऊ पहुंचे

आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षु कल से करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन

साहिबगंज.

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 13 से 17 दिसंबर तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता, अंडर 17 में खेल विभाग द्वारा सिदो कान्हु स्टेडियम साहेबगंज में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के 06 ट्रेनी एथलीट जो प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में अभ्यास करते हैं. प्लस टू राजस्थान उच्च विद्यालय, साहिबगंज के छात्र हैं.झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा चंदनक्यारी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बोकारो में आयोजित 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर उपरांत लखनऊ पहुंचे. जिसमें पृथ्वी राज मंडल (जेवलिन थ्रो), परमा हांसदा (4 गुणा 100 मीटर रिले),एमानुएल किस्कू (110 मीटर हर्डल्स एवं 4 गुणा 100 मीटर रिले), प्रेम चंद मुर्मू (हैमर थ्रो),जमशेद अंसारी (5000 मीटर पैदल चाल), कृष्णा कुमार (4 गुणा 400 मीटर रिले) में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. सभी 06 खिलाड़ियों एवं इनके कोच योगेश यादव को डीसी हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष उर्फ टिंकू, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार, प्रकाश सिंह बादल, खेल शिक्षक राकेश राका, गौरव झा,आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार समेत जिले के खेलप्रेमियों ने शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola