बापू के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन

साहिबगंज. महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शपथ ली गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है. इसमें स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्ची, कॉलेज के विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसका शुभारंभ गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ. प्रभारी डीसी सह एसी गौतम भगत ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की. विवेकानंद चौक, पटेल चौक, ग्रीन होटल, कुलीपाड़ा, बड़तल्ला, चर्च रोड ���ोते हुए नमामि गंगे घाट पहुंचे, जहां पर सफाई अभियान चलाया गया. समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर एसडीओ अमर जॉन आइन्ड, सीओ बास्कीनाथ टुडु, नप प्रशासक अभिषेक सिंह, सिटी मैनेजर विरेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola