15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रोजगार उपलब्ध कराने में लातेहार, रांची व रामगढ़ सबसे आगे, संताल में जामताड़ा, साहिबगंज व देवघर भी अग्रसर, गढ़वा जिले की प्रगति सबसे कम

अब तक 7.31 करोड़ मानव दिवस का हो चुका है सृजन

वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 12 करोड़ मानव दिवस सृजन के लक्ष्य में मनरेगा मजदूरों को उपलब्ध कराना है काम, वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 9 करोड़ मानव सृजन दिवस का रखा गया था लक्ष्य, वर्ष 2025-26 के लक्ष्य में तीन करोड़ की हुई है वृद्धि रोजगार उपलब्ध कराने में सात माह में मनरेगा ने 60.95% लक्ष्य किया हासिल फोटो- 00, मनरेगा योजना में काम करते मजदूर बरहरवा. झारखंड में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. मांग के आधार पर कार्य आवंटन में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3 करोड़ की वृद्धि हुई है. योजना को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने पंचायत से राज्य स्तर तक निगरानी के लिए टीम गठित की है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में झारखंड में मानव दिवस सृजन का लक्ष्य 9 करोड़ था, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर 12 करोड़ कर दिया गया है. लातेहार जिला 74.23% लक्ष्य हासिल कर राज्य में प्रथम, रांची 74.08% के साथ दूसरे और रामगढ़ 72.24% के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, गढ़वा जिला 45.64% मानव दिवस सृजन के साथ सबसे पीछे है. मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है. सरकार द्वारा प्रत्येक मजदूर को अधिकतम 100 दिनों का काम उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है, जिससे वे अपने गांव में ही रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. झारखंड में 65 लाख 28 हजार 875 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं, जिनमें सबसे अधिक गिरिडीह जिले में 5 लाख 79 हजार 697 और सबसे कम लोहरदगा में 96 हजार 435 मजदूर हैं. इनमें से सक्रिय मजदूर आवश्यकतानुसार काम के लिए आवेदन करते हैं, जिन्हें रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 60.95% लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है. मनरेगा के अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो विकास खेल योजना, सोकपीट, कंपोस्ट पीट, दीदी-बाड़ी योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका, युक्त धारा वृक्षारोपण, बागवानी तथा तालाब जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जा रहे हैं. क्या कहते हैं मनरेगा आयुक्त मनरेगा में हम पूरे झारखंड में अच्छा काम कर रहे हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन करोड़ मानव दिवस सृजन की वृद्धि के साथ अब तक 60.95% लक्ष्य हासिल कर लिया है. डिमांड के आधार पर मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में भी हम आगे हैं. योजनाओं में पारदर्शिता और उनका क्रियान्वयन अच्छा है. झारखंड के मनरेगा मजदूर आत्मनिर्भर बन रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी काफी आगे हैं. मृत्युंजय बर्णवाल, मनरेगा आयुक्त जिला निर्धारित लक्ष्य प्राप्त लक्ष्य प्रतिशत प्रतिशत लातेहार 60,42,177 44,85,235 74.23 रांची 38,69,743 28,66,877 74.08 रामगढ़ 25,33,556 18,30,194 72.24 बोकारो 42,82,895 24,49,873 57.20 चतरा 66,05,601 34,18,857 51.76 देवघर 73,89,052 47,40,644 64.16 धनबाद 33,73,329 20,36,634 60.37 दुमका 66,75,748 41,15,048 61.64 पू. सिंहभूम 31,25,595 19,10,845 61.14 गढ़वा 1,21,57,825 55,48,327 45.64 गिरीडीह 1,26,04,612 68,80,318 54.59 गोड्डा 45,88,056 25,82,672 56.29 गुमला 39,89,065 23,23,525 58.25 हजारीबाग 61,47,794 41,69,879 67.83 जामताड़ा 60,78,228 41,38,165 68.08 खूंटी 19,76,332 12,68,339 64.18 कोडरमा 22,25,837 14,92,951 67.07 लोहरदगा 16,62,169 11,27,199 67.81 पाकुड़ 34,45,831 21,24,634 61.66 पलामू 69,05,949 41,64,323 60.30 साहिबगंज 32,07,794 21,07,114 65.69 सराकेला-खरसावां 32,05,787 20,55,792 64.13 सिमडेगा 37,94,248 24,01,672 63.30 प. सिंहभूम 41,12,777 28,99,654 70.50 कुल 12,00,00,000 7,31,38,771 60.95

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel