एक घर से निकली दो अर्थियां, दो चचेरे भाई की गयी जान, घर की खुशियां मातम में बदली

Updated:
विज्ञापन
एक घर से निकली दो अर्थियां, दो चचेरे भाई की गयी जान, घर की खुशियां मातम में बदली

एक ही गांव के एक मासूम बच्चों की मौत व 3 के घायल से परिजन व ग्रामीणों में छाया शोक, राजमहल श्मशान घाट में एक साथ जलीं तीन चिताएं

विज्ञापन

पतना

बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर रांगा थाना क्षेत्र के छोटा रांगा के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक स्कूली बच्चे, दो चचेरे भाई सहित पांच लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना में कई बच्चे अनाथ हो गये तो वहीं कई घरों का चिराग बुझ गया. शनिवार की अहले सुबह घायल भोला साहा का शव देवघर एम्स से जैसे ही बड़ा रांगा स्थित उसके घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गयी. भोला साहा की पत्नी गंगामुनि देवी अपने दोनों बच्चों को पकड़ कर बार-बार बेहोश हो रही थी और कह रही थी कि अब उनके बच्चों का भविष्य कैसे गुजरेगा? बताते चलें कि भोला साहा व समरा साहा दोनों चचेरे भाई थे. दोनों पतना के किसी पत्थर खदान में मजदूरी का काम करते थे और साथ में टेंपो से अपने काम पर जा रहे थे. वहीं, एक घर से दो अर्थी निकलने पर पूरे गांव में मातम छाया रहा. लोगों के चूल्हे नहीं जले. उक्त दुर्घटना में समरा साहा अपने पीछे 2 बेटे राजकुमार (8) व दीपक कुमार (5) तथा भोला साहा के अपने 2 बेटे जीतन कुमार (8) व अजय कुमार (5) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. इन चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. वहीं, टेंपो चालक अमल कुमार दत्ता की मौत पर भी उनके परिवार वाले पूरी तरह टूट गये हैं. उनके बुजुर्ग माता-पिता को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा. ज्ञात हो कि बिशनपुर निवासी दुखु दत्ता का 20 वर्षीय बेटा अमल कुमार दत्ता सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर लाया गया तो पूरे परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया. शनिवार को राजमहल शमशान घाट में समरा, भोला के साथ-साथ अमल का भी अंतिम संस्कार किया गया. वहीं, रंधनी सोरेन

आठ वर्षीय बच्ची की मौत व तीन लोगों के घायल होने से डाहूजोर हटिया टोला के ग्रामीणों का दहला दिल

बड़ा रांगा के एक प्राइवेट स्कूल से क्लास कर उक्त टेंपो से अपने घर लौट रहे चार छोटे बच्चे भी उक्त हादसे के शिकार हो गये. जिसमें दुर्घटना के कुछ ही देर में एक 8 वर्षीय बच्ची शांति हेम्ब्रम की मौत हो गयी, वहीं बुरी तरह घायल 8 वर्षीय शगुन हांसदा का इलाज बहरामपुर के एक अस्पताल में चल रहा है. जिनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है. इधर, राजमहल अनुमंडल अस्पताल से शांति हेंब्रम का शव घर पहुंचते ही उसकी मां और परिजन बदहवास होकर चीखने चिल्लाने लगी. आस-पड़ोस के लोग उनके घर पहुंच कर परिवार ढांढस दे ही रहे थे कि इस गांव में अपने पुराने घर में रह रहे शगुन हांसदा की भी मौत का गलत सूचना की खबर आ गयी. जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. समाचार लिखे जाने तक शांति की अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया की जा रही थी. वही शगुन का परिजन व गांव के कुछ ग्रामीण बरहमपुर की ओर निकले.

वाहन मालिक व चालक पर प्राथमिकी

मृतक समरा साहा की पत्नी प्रमिला देवी की लिखित शिकायत पर रांगा थाना में तेल टैंकर के मालिक व चालक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि चालक द्वारा तेजी गति व लापरवाही से वाहन चलाने की लिखित शिकायत पर सुसंगत धाराओं के तहत रांगा थाना में कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola