.सिदो-कान्हू क्लब तीनपहाड़ की टीम ने एफसी उलबगान को हराया

Updated:
विज्ञापन
.सिदो-कान्हू क्लब तीनपहाड़ की टीम ने एफसी उलबगान को हराया

बड़तल्ला में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

तालझारी

प्रखंड अंतर्गत भतभंगा संथाली पंचायत के बड़तल्ला गांव स्थित फुटबॉल मैदान में न्यू लाहांती स्पोर्टिंग क्लब बड़तल्ला की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धनंजय सोरेन ने फीता काटकर और फुटबॉल में कीक मारकर किया. उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद विधायक सोरेन ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और बेहतर प्रदर्शन कर खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दें. उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने की भी अपील की. प्रतियोगिता का पहला मैच सिदो-कान्हू क्लब तीनपहाड़ और एफसी उलबगान के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद सिदो-कान्हू क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की. क्लब अध्यक्ष राजू टुडू ने जानकारी दिया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. फाइनल में विजेता टीम को ₹50,000 एवं उपविजेता को ₹40,000 की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम, सचिव मो. जहांगीर उर्फ मुन्ना अंसारी, महिला मोर्चा जिला सचिव संगीता दीदी, प्रखंड अध्यक्ष स्वर्णलता मुर्मू, सचिव सरोजनी सोरेन, पंचायत मुखिया मती बेसरा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा, पूर्व सचिव अब्दुल हमीद, बोरियों प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, मंडरो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, नारायण मुर्मू, मो. सत्तार, कन्हाई मुर्मू, अश्वी मुर्मू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola