बंद घर से चोरों ने उड़ाये लाखों रुपये

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

राधानगर थाना क्षेत्र के तलबन्ना की घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा राधानगर थाना क्षेत्र के तलबन्ना में एक बंद घर में चोरों ने सेंधमारी कर नगदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए. जानकारी के अनुसार, नईम आलम अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को पश्चिम बंगाल गए थे. इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. नईम आलम की पत्नी ने राधानगर थाना में आवेदन देकर बताया कि मंगलवार को घर लौटने पर सामान तितर-बितर पड़ा था. चोरों ने कॉस्मेटिक्स की दुकान और अलमारी से एक लाख रुपये नगद तथा करीब पांच भरी सोने के आभूषण चुरा लिए. पीड़ित के बयान के आधार पर राधानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 202/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola