नमाज अदा कर एक-दूसरे को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
नमाज अदा कर एक-दूसरे को दी बधाई

अपने घरों में बकरे की कुर्बानी अदा की

विज्ञापन

तीनपहाड़. मुस्लिम समुदाय का पर्व बकरीद शनिवार को तीनपहाड़ व आसपास के इलाकों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. गौसिया जामा मस्जिद तीनपहााड़ में सुबह 7:30 बजे मौलाना दाऊद और नूरी जामा मस्जिद तीनपहााड़ में सुबह 8:00 बजे कारी बदरे जमाल द्वारा बकरीद की नमाज अदा कराई गई. इसके अलावा अयोध्या ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जोंका पश्चिम टोला में सुबह 7:00 बजे, जोंका पूरब टोला में सुबह 7:00 बजे तथा वृंदावन में भी सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की गई. नमाज के बाद दुआ की गई, जिसमें आपसी भाईचारे और अमन-चैन की कामना की गई. इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अपने घरों में बकरे की कुर्बानी अदा की. पर्व को लेकर तीनपहााड़ थाना पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola