ePaper

छापेमारी में मिलावटी मिठाई-तंबाकू ज़ब्त, 15 दुकानों से 1450 रुपये जुर्माना

Updated at : 06 Oct 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में मिलावटी मिठाई-तंबाकू ज़ब्त, 15 दुकानों से 1450 रुपये जुर्माना

पूरे बाजार में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

साहिबगंज. दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद दीपावली और काली पूजा के अवसर पर मिठाई की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जाती है. साथ ही रेस्टोरेंट में भी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. इसी दौरान कई दुकानों में मिलावटी सामान की बिक्री की शिकायतें सामने आती हैं. इसे रोकने के लिए डीसी के निर्देश पर सोमवार को सीएस डॉ रामदेव पासवान और फूड सेफ्टी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में शहर के 15 दुकानों पर छापेमारी की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार समाहरणालय के सामने, वृद्ध आश्रम के पास, चौक बाजार, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड और जिरवाबाड़ी क्षेत्र की 10 दुकानों से तंबाकू जब्त किया गया. चौक बाजार और गोपालपुल के समीप स्थित मिठाई दुकानों में अत्यधिक रंगयुक्त मिठाई पाए जाने पर उसे नष्ट कर दिया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गयी. जेएन राय रोड और महात्मा गांधी रोड स्थित रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए. 15 दुकानों से 1450 रुपये का जुर्माना वसूला गया. फूड सेफ्टी टीम के निरीक्षण की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. सीएस डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि पर्व समाप्ति तक यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई के दौरान राजीव कुमार, अमित शांडिल्य, चंद्रभूषण कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola