बाइक शोरूम व कूरियर सेंटर में ढाई लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
बाइक शोरूम व कूरियर सेंटर में ढाई लाख की चोरी

एक ही रात अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

तीनपहाड़. थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के समीप जीएम बजाज बाइक शोरूम और डिलेवरी कोरियर सर्विस में बीती सोमवार की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा ग्रिल तोड़ कर लगभग ढाई लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार, जीएम बजाज बाइक शोरूम और डिलीवरी कोरियर सर्विस का कार्यालय रोज की तरह कर्मी द्वारा सोमवार को बंद किया गया था. इसी दौरान तीन नकाबपोश अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि करीब 1:30 से 2:30 के बीच सबसे पहले डिलीवरी कोरियर सर्विस की खिड़की के लोहे का बना ग्रिल को कटर से काट कर अंदर प्रवेश किया और वहां लिनेवो कंपनी का दो लैपटॉप और गोदरेज का अलमीरा तोड़ कर लगभग एक लाख रुपये निकाल लिया. इसके बाद तीनों ने जीएम बजाज बाइक शोरूम के पीछे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं टूट पाया तब पीछे के दरवाजे के ऊपर लगे लोहे के ग्रिल को कटर से काट कर शोरूम में प्रवेश किया और वहां से लगभग 87 हजार रुपये निकाल लिया और वहां भाग गया. इसकी जानकारी तब मिली जब डिलीवरी कोरियर सर्विस को खोला गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है. तब कर्मी की नजर टेबल से गायब लैपटॉप पड़ी. इसके बाद देखा कि अलमीरा भी तोड़ा हुआ है. इसकी जानकारी तीनपहाड़ थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने स्थल पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान डिलीवरी कोरियर सेवा के सीसीटीवी और बाइक शो रूम में लगे सीसीटीवी के कैमरे की जांच की. जहां इस घटना में नकाबपोश तीन लोगों को घटना में शामिल देखा गया. इस घटना से आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं. इस संदर्भ में थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. चोरी हुए दोनों लोगों से आवेदन मांगे गए हैं. मामले में केस दर्ज किया जाएगा. वहीं डिलीवरी कोरियर और बाइक शोरूम के मालिक द्वारा अपने सामानों का मिलान किया जा रहा था.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola