साहिबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को किया पार

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को किया पार

जलस्तर प्रत्येक एक घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ रहा

विज्ञापन

साहिबगंज. साहिबगंज में गंगा का जलस्तर सोमवार को सुबह 6 बजे 27.19 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 27.25 मीटर से 06 सेमी नीचे है. दोपहर में खतरे के निशान को पार कर जायेगा. मंगलवार सुबह 6 बजे एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण खतरे के निशान पारकर 27.50 पहुंच जायेगा. जलस्तर बढ़ने से दियारावासी व नगर के कमल टोला, पुरानी साहिबगंज, कबूतरखोपी, भरतीया कॉलोनी, रसूलपुर दहला, शोभनपुर भट्ठा सहित निचले इलाके के लोगों को चिंता सता रही है. मिली जानकारी के अनुसार खतरा का निशान 27.25 मीटर है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है. गंगा का जलस्तर प्रत्येक एक घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola