मेन रोड तक जाने के लिए बने पक्की सड़क, सोलर जलमीनार की मरम्मत करा कर पेयजल संकट का हो समाधान

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

तेलो गांव के कुम्हार टोला में प्रभात संवाद का किया गया आयोजन, ग्रामीणों ने अपनी परेशानी से कराया अवगत

विज्ञापन

बोरियो. प्रखंड के तेलो गांव के कुम्हार टोला में प्रभात संवाद का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जितेंद्र पंडित ने की. इसमें दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. सभी लोगो ने गांव की समस्याओं पर चर्चा की. लोगों ने बताया कि गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है. लोगों को पेयजल के लिए दूरी तय करनी पड़ती है. गांव में लगे सोलरयुक्त जलमीनार दो माह से खराब पड़ी है. सत्संग मंदिर से मेन रोड तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. बारिश के दिनों में कीचड़मय रास्ते से गुजरना पड़ता है. बरसात के दिनों में पानी निकासी का जगह नहीं होने से जल-जमाव हो जाता है. नाली के निर्माण से समस्या का समाधान हो जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में खेलकूद का मैदान है, उसमें छतदार चबूतरा का निर्माण होना चाहिए. गांव के बाहर बने तालाब में छठ घाट का निर्माण हो. लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए डीप बोरिंग की दरकार है. तेलो में संचालित विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विषयवार शिक्षक होना चाहिए. विद्यालय में चारदीवारी भी नहीं है. चारदीवारी का निर्माण होना चाहिए. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रतिनिधि सोनू ठाकुर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola