कोटालपोखर बाजार में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
कोटालपोखर बाजार में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर बाजार में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुई. रथ यात्रा की शुरुआत शांति मोड़ दुर्गा मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कर यात्रा निकाली गयी. र
आपके शहर में
थ यात्रा शांति मोड़ से प्रारंभ होकर पूरे कोटालपोखर बाजार का भ्रमण करती हुई हाटपाड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ को खींचने के लिये उमड़ पड़े. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाये गये और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया तथा भगवान की आरती उतारकर पुष्पवर्षा की. महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ रथ यात्रा में भाग लिया.
राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचने के बाद विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया. आयोजन समिति ने बताया कि रथ यात्रा हर वर्ष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाती है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द का सुंदर माहौल देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए