राजमहल : विकास योजनाओं में सुस्ती पर डीडीसी सख्त, लंबित आवास जल्द पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण व समीक्षा करते डीडीसी | Prabhat Khabar Network
डीडीसी सतीश चंद्रा ने राजमहल प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया. जल जीवन मिशन, आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कई पंचायतों में प्रगति की कमी पर नाराजगी जताई. लेबर एंगेजमेंट और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए.
राजमहल : डीडीसी सतीश चंद्रा ने बुधवार को राजमहल प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण व समीक्षा की. उन्होंने पूर्वी जामनगर पंचायत में जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण किया. इसके बाद आवास योजना के लाभुकों से मिलकर लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में

पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा
प्रखंड कार्यालय में आवास व मनरेगा योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा के दौरान प्राणपुर, तेतुलिया और सैदपुर पंचायत में लेबर एंगेजमेंट कम पाए जाने पर रोजगार सेवकों पर नाराजगी जताई. उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने, ई-केवाईसी, मजदूरी व सामग्री भुगतान में प्रगति लाने का निर्देश दिया.
लंबित आवास जल्द पूरा करने का निर्देश
घाटजमनी, पश्चिम नारायणपुर, गुणिहारी और तेतुलिया पंचायत में आवास पूर्णता की धीमी गति पर आवास प्रभारी को कार्ययोजना बनाकर लंबित आवास शीघ्र पूरा कराने को कहा.
मौके पर कार्यपालक अभियंता शशि सिंह, आवास जिला समन्वयक सुमित चौबे, बीपीओ श्वेता, गगन बापू, सहायक अभियंता विकास कुमार, आवास के एसीओ रविकांत रवि, मो. एहसानुल जमील, कुलदीप कुमार, दीपनारायण मंडल, बिनोद मंडल, भैया बेसरा सहित सभी जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, बीएफटी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए