पहले दौरे में बरहेट पहुंचे आयुक्त, मतदाता सूची पुनरीक्षण की परखी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शिविर में दस्तावेजों का अवलोकन करते आयुक्त शैलेंद्र लाल. | Prabhat Khabar Network

संताल परगना के नवनियुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने बरहेट प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता और समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की.

विज्ञापन

बरहेट : संताल परगना प्रमंडल के नवनियुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने बुधवार को बरहेट प्रखंड का दौरा किया. जिला पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. प्रमंडल का प्रभार संभालने के बाद अपने पहले दौरे में आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष शिविर का औचक निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण की ली जानकारी

उन्होंने बीडीओ अंशु कुमार पांडेय और उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदनी टुडू से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति तथा प्राप्त दावों-आपत्तियों की जानकारी ली. साथ ही आम नागरिकों और मतदाताओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया.

योग्य नागरिकों का नाम जोड़ने की अपील

आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने और ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की, ताकि कोई योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे.

पारदर्शिता के साथ समय पर निष्पादन का निर्देश

उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन, पारदर्शिता और समय पर दावों-आपत्तियों के निष्पादन का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रखंड के प्रशासनिक व विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा.

मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बोरियो प्रभाग इंस्पेक्टर नुनुदेव राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया समेत अन्य मौजूद थे.


आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान.         | Prabhat Khabar Network
आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान. | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola