घर से चांदी के गहने व 30 हजार रुपये उड़ा ले गए चोर, दो पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

AI-generated प्रतीकात्मक तस्वीर

राजमहल के जदवा टोली में एक घर से चांदी के गहने और 30 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के जदवा टोली में एक महिला के घर से चांदी के गहने एवं 30 हजार रुपये नकद चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर बोरियो थाना बरमसिया बांझी निवासी संजय टुडू ने राजमहल थाना में आवेदन देकर गांव के लालू मंडल और सूरज मंडल पर चोरी का आरोप लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो कॉल कर दी चोरी की जानकारी

आवेदन के अनुसार, संजय टुडू की बहन डेमा टुडू, जो बोल नहीं पाती हैं, ने 27 अगस्त को सांकेतिक भाषा के माध्यम से वीडियो कॉल कर चोरी की जानकारी दी. आरोप है कि घर से चांदी के विभिन्न गहने और करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए.

पुलिस छानबीन में जुटी

मामले में राजमहल थाना में कांड संख्या 297/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola