फरियाद लेकर थाना आने वालों से रखें कुशल व्यवहार, त्वरित कार्रवाई का निर्देश : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों से कुशल व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें. आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

राजमहल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इसमें राजमहल पुलिस अनुमंडल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं कांडों की समीक्षा करते हुए मौजूद थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मासिक अपराध गोष्ठी करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network
मासिक अपराध गोष्ठी करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

फरियादियों से कुशल व्यवहार का निर्देश

एसडीपीओ ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि थाना पहुंचने वाले फरियादियों से सभी थाना के पुलिस अधिकारी एवं कर्मी कुशल व्यवहार करेंगे और उनकी फरियाद को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखना है. क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित रखना है.

त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

आगामी त्योहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. सभी थाना प्रभारी क्षेत्र के संदिग्धों पर नजर बनाए रखें. विश्व प्रसिद्ध कन्हाई नाट्यशाला में जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचेंगे. इसलिए पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती होगी.

लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश

एसडीपीओ ने लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे व तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola