9 महीने से फरार, गांव में ही घूम रहा था आरोपी: तीनपहाड़ में मारपीट-छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
पुलिस हिरासत में अभियुक्त.
तीनपहाड़ पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी के मामले में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी रामचंद्र पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रतिनिधि, राजमहल . तीनपहाड़ थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के रामचौकी गांव में छापेमारी कर मारपीट और जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया . गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचंद्र पंडित (50), पिता स्वर्गीय नारायण पंडित के रूप में हुई है .
आपके शहर में
नौ महीने से पुलिस को थी तलाश
तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि आरोपी रामचंद्र पंडित के खिलाफ घर में जबरन घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है . इस संबंध में तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 155/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था . प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी पिछले करीब नौ महीने से फरार चल रहा था .
पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी . इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामचंद्र पंडित अपने गांव रामचौकी में ही घूम रहा है .
यह भी पढ़ें:
मंडरो-मिर्जाचौकी में मूसलाधार बारिश, धान को संजीवनी तो तेज हवा ने बढ़ायी चिंता
गुप्त सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया . इसके बाद पुलिस टीम ने रामचौकी गांव में पहुंचकर छापेमारी की . पुलिस को देखते ही भागने का मौका नहीं मिला और टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया .
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाना लेकर आयी, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गयी .
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी रामचंद्र पंडित को न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेज दिया . पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है .
छापेमारी दल में थाना प्रभारी गौरव भगत, एसआई नारद गहलोत, एएसआई प्रदीप यादव समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए