बांग्लादेश सप्लाई होने वाले फेंसाडिल कफ सिरप की 593 बोतलों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बांग्लादेश सप्लाई होने वाले फेंसाडिल कफ सिरप की 593 बोतलों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते पुलिस अधिकारी.  | Prabhat Khabar Network

मुर्शिदाबाद के रानीनगर में बांग्लादेश तस्करी के लिए ले जाई जा रही 593 बोतल फेंसाडिल कफ सिरप के साथ चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के सीमावर्ती रानीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुये 593 बोतल फेंसाडिल कफ सिरप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुप्त मंडल उर्फ कुडान, मृण्मय मंडल, राजेश शेख उर्फ रिंटू तथा राहुल शेख उर्फ झाटोन के रूप में हुयी है.

पुलिस के अनुसार, बरामद फेंसाडिल कफ सिरप की खेप को अवैध रूप से पड़ोसी देश बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी. गुप्त सूचना के आधार पर भोदुर मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की गयी. पुलिस ने चारों आरोपियों को गुरुवार को जंगीपुर अदालत में पेश किया. जहां गहन पूछताछ और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिये आरोपियों की 10 दिनों की रिमांड की मांग की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola