बच्चों के मिड-डे मील पर चोरों की नजर:राजमहल में स्कूल की रसोई का ताला तोड़ तीन सिलिंडर ले उड़े बदमाश
रसोईघर से गायब सिलेंडर | Prabhat Khabar Network
राजमहल के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर में चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर 3 गैस सिलेंडर चुरा लिए. घटना सोमवार सुबह पता चली. पुलिस जांच में जुटी.
प्रतिनिधि, मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र की कसवा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर तीन गैस सिलिंडर चोरी कर लिये. चोरी की घटना का पता सोमवार को उस समय चला, जब प्रभारी प्रधानाध्यापक पैरू महतो सहित अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे.
आपके शहर में
रसोईघर का ताला टूटा मिला, तीन सिलिंडर गायब
जानकारी के अनुसार, शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षक अपने घर चले गये थे. सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर रसोईघर के गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. संदेह होने पर शिक्षकों ने रसोईघर की जांच की तो वहां रखे दो खाली और एक भरे हुए एचपी गैस सिलिंडर गायब मिले.
विद्यालय के अन्य कमरों और कार्यालय की भी जांच की गयी, लेकिन वहां रखे सभी सामान सुरक्षित मिले. रसोईघर में रखे बर्तन और अन्य सामग्री भी सही-सलामत पायी गयी. इससे प्रतीत होता है कि चोरों ने सिर्फ गैस सिलिंडरों को ही निशाना बनाया.
विद्यालय प्रबंधन समिति को दी गयी जानकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को इसकी सूचना दी. इसके साथ ही घटना से विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है.
प्रभारी प्रधानाध्यापक पैरू महतो ने बताया कि घटना की सूचना टेलीफोन के माध्यम से विभाग को दे दी गयी है. विभाग के निर्देश के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

पुलिस को दी जा रही लिखित सूचना
घटना को लेकर राजमहल थाना पुलिस को लिखित सूचना देने की प्रक्रिया भी चल रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. अब पुलिस विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर चोरी की घटना में शामिल अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए