सिदो-कान्हू की धरती से भर्ती घोटालों के खिलाफ हुंकार,देवेंद्रनाथ महतो ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

सिद्धू कान्हु के प्रतिमा के पास मौजूद देवेंद्र नाथ महतो | Prabhat Khabar Network

देवेंद्रनाथ महतो ने भोगनाडीह में सिदो-कान्हू को नमन कर राज्य में हुए भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की.जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट. भर्ती व्यवस्था में सुधार और कथित भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो समर्थकों के साथ सोमवार को बरहेट प्रखंड के ऐतिहासिक भोगनाडीह पहुंचे. यहां उन्होंने वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भर्ती व्यवस्था में सुधार की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहीदों को नमन, आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि उनका कारवां वीर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचा है. शहीदों की धरती पर उन्हें नमन कर आंदोलन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती घोटाले का मामला व्यापक है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सामने लाया जा सके.

भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े भर्ती मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है. कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि बरहेट क्षेत्र के युवा और छात्र उनके आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं.

शिवगादी चौक पर गूंजे नारे

भोगनाडीह के बाद देवेंद्रनाथ महतो समर्थकों के साथ बरहेट शिवगादी चौक पहुंचे. यहां समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए झारखंड में सामने आये विभिन्न कथित भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की. इस दौरान युवाओं और छात्रों ने भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी आवाज बुलंद की.

मौके पर चंदन रजक, महाबीर साहू, खुशबू कुमारी महतो, प्रदीप कुमार, प्रेम नायक सहित अन्य छात्र मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola