विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत

विज्ञापन

साहिबगंज

दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुनिलाल घाट के निकट झरना कॉलोनी व काटरगंज निवासी दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी है. इस दौरान तकरीबन तीन लोगों के घायल होने की की बात सामने आयी है. सूत्रों की मानें पूजा समिति के दो युवक किसी दूसरे अखाड़ा में घुस कर डांस कर रहे थे. तभी दो युवक के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई. इसके कुछ ही देर में दोनों तरफ से बड़े लोगों के बीच झंझट हुआ. देखते-ही-देखते मामला लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि दोनों तरफ से कई लोग लाठी-डंडे चलाने लगे. इसी दौरान एक तरफ से दो युवक जबकि दूसरे गुट की तरफ से भी दो युवक घायल हो गए. इनमें से तीन युवकों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. इधर, जैसे ही मारपीट की सूचना नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को मिली, वे फौरन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. उन्होंने इसकी सूचना एडीसी गौतम भगत को भी दी. साथ ही सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद, सदर सीओ बासुकीनाथ नाथ टुडु भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुटे. कुछ ही देर में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हो गया. इधर, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी. फिलहाल दोनों पक्ष में किसी के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

विसर्जन जुलूस के दौरान पिकअप चालक से मारपीट :

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट विसर्जन जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल पिकअप चालक को तकरीबन आधे दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. चालक तालबन्ना निवासी बताया गया है. इसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक प्रतिमा विसर्जन के दौरान अपना वाहन चला रहा था तभी कई लोग आए और बिना कुछ कहे उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे. कुछ ही देर में उसे वहां से उतार कर मारपीट की गयी. झगड़े का कारण पुराना विवाद बताया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola