जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पर विस में उठा मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पर विस में उठा मुद्दा

विधायक ने इस आंकड़े को गलत बताते हुए अधिकांश योजनाएं अधूरी होने का दावा किया.

विज्ञापन

बरहरवा. पाकुड़ विधायक निसात आलम ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया. उन्होंने विभागीय मंत्री से मिलकर उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच की मांग की. विभाग के अनुसार 918 योजनाओं में 558 पूरी और 336 अधूरी हैं, लेकिन विधायक ने इस आंकड़े को गलत बताते हुए अधिकांश योजनाएं अधूरी होने का दावा किया. उन्होंने मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में टीम बनाकर अपनी मौजूदगी में जांच कराने की बात कही. क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की कमी और कर्मियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है. मंत्री ने जांच का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola