सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

राजमहल–मंगलहाट मार्ग में नवाबढेड़ी मस्जिद के पास घटना
राजमहल/मंगलहाट. राजमहल–मंगलहाट मुख्य सड़क पर राजमहल थाना क्षेत्र के नवाबढेड़ी (सैयद बाजार) मस्जिद के पास हुए सड़क हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान शोभापुर गांव निवासी गौरंगो मंडल (26) के रूप में हुई, जो लोगो मंडल का प्रथम पुत्र था. जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम गौरंगो अपनी बाइक से नैवगछी अपने जीजा मुकुल मंडल के घर गया था. वहां से रात लगभग दो बजे अकेले बाइक से लौटते समय नवाबढेड़ी के पास दुर्घटना हो गयी. बताया जाता है कि रात 2:08 बजे हादसा हुआ और युवक बाइक समेत सड़क किनारे दबा रह गया. सुबह लगभग पांच बजे राहगीरों ने शव देखा और सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की मां अहिल्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना पाकर राजमहल पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. गौरंगो मंडल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर फैल गयी. लोग दुख व्यक्त कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




