कुएं में मिला ���ुवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
कुएं में मिला ���ुवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम चौकी की घटना

विज्ञापन

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम चौकी स्थित एक कुएं में श्रीराम चौक तुरी टोला निवासी 28 वर्षीय युवक रोशन तुरी ( पिता-संजय तुरी) का शव मिला. इसकी सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. लोगों जानकारी जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी को दी, जिसके कुछ ही देर में एएसआइ मनोज कुमार शर्मा व सैफुद्दीन खान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से निकाला व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की बहन खुशबू कुमारी ने बताया कि घर में भाई अकेला रहा करता था. मां काम करने शहर से बाहर गयीं हैं. उसने बताया कि, पांच साल पहले उसके भाई की शादी हुई है और उसके तीन बच्चे भी हैं. पांच महीने से पत्नी मायके में रह रही है. बहन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

कुएं के आसपास की जगह को अच्छी तरह देखा गया है. वहां पर किसी के साथ झड़प होने या फिर लड़ाई होने के निशान नहीं मिले हैं. प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का कहा जा सकता है. पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता, तब तक कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता.

शशि सिंह, थाना प्रभारी, जिरवाबाडी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola