झामुमो संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर: सुरेंद्र यादव

Updated:
विज्ञापन
झामुमो संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर: सुरेंद्र यादव

झामुमो संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर: सुरेंद्र यादव

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज. सकरोगढ़ निवासी सुरेंद्र यादव को झामुमो का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है1 नियुक्ति के बाद सुरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद सह कार्यकारिणी सदस्य विजय हांसदा, बोरियो विधायक सह कार्यकारिणी सदस्य धनंजय सोरेन, राजमहल विधायक सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एमटी राजा, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और जिला सचिव सुरेश टुडू के प्रति आभार व्यक्त किया. जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने सभी नव नियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि वे जिले में झामुमो को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि वे जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत, गांव और नगर का दौरा कर पार्टी को सशक्त बनाने के साथ-साथ झारखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola